आज टीम इंडिया-साउथ अफ्रीका के दौरे की आखिरी टेस्ट मैच खेलने के लिए केपटाउन पहुंच गई है। टीम इंडिया को अफ्रीका दौरे का अंतिम टेस्ट खेलना है।
स्टार प्लेयर फास्ट बॉलर मोहम्मद सिराज ने सभी को नए वर्ष की शुभकामनाएं दी। सिराज ने नए साल की शुभकामना देते हुए कहा की 3 जनवरी को मिलते हैं।बीसीसीआई की ओर से भारतीय टीम की कैप्टन पहुंचते ही वीडियो ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया गया। वीडियो में सभी प्लेयर्स और सपोर्ट सपोर्ट स्टाफ के सदस्य एयरपोर्ट से उतरते नजर आ रहे हैं।
जडेजा के फिट होने से दूसरे टेस्ट में बड़ी उम्मीदें
भारतीय ऑलराउंडर सर रविंद्र जडेजा दूसरे टेस्ट से पहले फिट हो चुके हैं। जबकि उन्होंने पीठ की ऊपरी हिस्से में ऐठंन की वजह से सेंचुरियन टेस्ट मैच मिस किया था। सेंचुरियन में पहली टेस्ट के तीसरे दिन के साथ प्रैक्टिस सेशन में नजर आए रविंद्र जडेजा किसी तरह किसी तरह की परेशानी में नहीं देखे थे उन्होंने 30 से 40 मीटर की छोटी-छोटी वॉक भी की।
मोहम्मद शमी की स्थान पर आवेश खान को मिल सकती है जगह
मोहम्मद शमी की रिप्लेसमेंट के तौर पर तेज गेंदबाज आवेश खान को दूसरे टेस्ट में शामिल किया जा सकता है।उनको शमी के विकल्प के तौर पर टीम में लाया गया है,और आवेश खान अच्छी फॉर्म में भी नजर आए हैं।
साउथ अफ्रीका दौरे के लिए दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम में मोहम्मद शमी का नाम स्क्वाड में था, लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले ही शमी फिटनेस टेस्ट पास नहीं करने की वजह से दौरे से बाहर हो गए थे।
साउथ अफ्रीका ने भारत को पहले टेस्ट में 32 रन से शिकस्त दी थी
सेंचुरियन टेस्ट में भारत तीसरे ही दिन पारी और 32 रन से हार गया। साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को दूसरी पारी में 131 रन पर ढेर कर दिया। विराट कोहली के अर्धशतक के अलावा बाकी कोई बेटर कुछ खास नहीं कर सके।साउथ अफ्रीका की गेंदबाज नांर्द्र बर्गर को चार विकेट मिला।
प्लेयर ऑफ द मैच रही दिन एल्गर ने 185 रन की जुझारू पारी खेली। वे अपने करियर की आखिरी सीरीज खेल रहे हैं। साउथ अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाए रखी है। दूसरा और आखिरी टेस्ट में कप्तानी एल्गर करेंगे।


