मोहम्मद शमी को अर्जुन पुरस्कार, 26 खिलाड़ियों को अर्जुन और 5 कोच को द्रोणाचार्य पुरस्कार

 वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले फास्ट बॉलर मोहम्मद शमी ने देश और दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों के दिल में जगह बनाई है साथियों ने इसी सप्ताह के मंगलवार को अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें वर्ल्ड कप में किए गए अच्छे प्रदर्शन के लिए दिया गया है।

मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए गए। जिसमें पहले सबसे पहले कोच को द्रोणाचार्य पुरस्कार फिर लाइफ टाइम पुरस्कार और उसके बाद खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिया गया। जिसमें पांच कोच को दौड़ना कर पुरस्कार तो 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिया गया। जबकि तीन लोगों को लाइफ टाइम सम्मान से नवाजा गया।

मेजर ध्यानचंद खेल पुरस्कार बैडमिंटन की स्टार जोड़ी सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी को दिया गया। यह जोड़ी सेरेमनी में शामिल नहीं थी क्योंकि वह अभी मलेशिया ओपन सुपर 1000 में खेल रही है।

मोहम्मद शमी कैसे बने अर्जुन पुरस्कार की दावेदार

33 साल के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप में जो शानदार प्रदर्शन किया था। शमी वनडे वर्ल्ड कप में शुरुआत में टीम का हिस्सा नहीं थे परंतु हार्दिक पांड्या की चोटिल होते ही उनके स्थान पर शमी को टीम में शामिल किया गया था। शमी ने शुरुआती चार मैच नहीं खेल उसके बावजूद भी वे 24 विकेट लेकर टूर्नामेंट के टॉप विकेट टेकर रहे। उनके इस प्रदर्शन के चलते ही उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

3 BWF टाइटल जीतने वाली वाली कमल की जोड़ी सात्विक-चिराग

चिराग और सात्विक के लिए 2023 यादगार साल रहा। एशियन गेम में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाने वाली जोड़ी यही सात्विक और चिराग ही थे। उन्होंने एशियाई चैंपियनशिप का खिताब भी जीता। किसी जोड़ी ने इसी जोड़ी ने इंडोनेशिया सुपर 1000, कोरिया सुपर 500, सिवस सुपर 300 की खिताब भी जीते।


लाइफ टाइम (ध्यानचंद अवॉर्ड)

कविता (कबड्डी), मंजूषा कंवर (बैडमिंटन) और विनीत कुमार शर्मा (हॉकी) को लाइफ टाइम (ध्यानचंद पुरस्कार) से नवाजा गया। इस पुरस्कार से उन खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है

5 कोच को दिया गया द्रोणाचार्य

गणेश प्रभाकरन (मलखंब), महावीर सैनी (पैरा एथलेटिक्स), ललित कुमार (कुश्ती), आरबी रमेश (शतरंज) और शिवेंद्र सिंह (हॉकी) को कोचिंग का सबसे बड़ा सम्मान द्रोणाचार्य अवॉर्ड दिया गया।


3 कोच को लाइफ टाइम अवॉर्ड दिया गया

गोल्फ कोच जसकीरत सिंह ग्रेवाल, भास्करन ई (कबड्डी, कोच), जयन्त कुमार पुसीलाल (टेबल टेनिस, कोच) को लाइफ टाइम अवॉर्ड प्रदान किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post